अपोलो लाइफ अर्बन क्रेडिट सोसायटी की वार्षिक आमसभा संपन्न

अपोलो लाइफ अर्बन क्रेडिट सोसायटी की वार्षिक आमसभा संपन्न

संस्था की प्रगति का लिया जायजा; उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबंधक व कर्मचारियों का सम्मान

आष्टी | प्रतिनिधि
सुभाषग्राम स्थित दीनदुखी सेवाश्रम में अपोलो लाइफ अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की वार्षिक आमसभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्था की प्रगति, आर्थिक व्यवहार तथा भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की गई।
सभा की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय गायन ने की। कार्यक्रम में सहायक कार्यकारी अधिकारी उत्तम मंडल, उपाध्यक्ष मीना सरकार, उपाध्यक्ष पतितपावन पोदार, कोअर कमेटी सदस्य समरेश बच्चाड सहित संस्था के पदाधिकारी, शाखा प्रबंधक व कर्मचारी उपस्थित थे।
संस्था की ओर से वर्तमान में गड़चिरोली जिले के सुभाषग्राम, आलापल्ली, सिरोंचा, एटापल्ली, येनापूर, आष्टी, मुलचेरा तथा चंद्रपुर मुख्यालय में शाखाओं के माध्यम से सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा लवकरच भंगाराम तलोधी, आरमोरी, पोंभूर्णा, अर्जुनी मोरगांव, सिंदेवाही और गड़चिरोली में नई शाखाएं शुरू करने की जानकारी संस्थापक अध्यक्ष संजय गायन ने दी।
सभा में बताया गया कि संस्था मे भागभांडवल, राखीव निधि, विभिन्न प्रकार की जमा योजनाएं, दैनिक जमा तथा ऋण संबंधी आर्थिक व्यवहार के माध्यम से संस्था लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक, कर्मचारी और संचालक मंडल के बीच मजबूत समन्वय के कारण संस्था को सफलता मिल रही है।
वर्तमान समय में राष्ट्रीयकृत बैंकों में उपलब्ध अनेक सुविधाएं अपोलो लाइफ अर्बन क्रेडिट सोसायटी के माध्यम से भी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं, ऐसी जानकारी सभा में दी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने सदस्यों से आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और विश्वास के साथ कार्य करते हुए संस्था को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को गौरवचिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था के लेखाजोखा एवं वार्षिक अहवाल का वाचन भी किया गया। संस्था की प्रगति में योगदान देने वाले शाखा प्रबंधकों एवं कर्मचारियों का पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।
थोडे नवीन जरा जुने